Whatsapp :- यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय और उपयोगी मोबाइल मैसेज एप्लीकेशन है. लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान एक स्तर पर आप हमेशा इसके साइड इफेक्टस से लड़ते नज़र आते हैं और कई बार यह मशीनी ऐप आपसे जीत जाती है.अब इसकी लत ऐसी है कि आप छोड़ भी नहीं सकते, लेकिन इनमें कुछ ऐसी दिक्कतें ऐसी हैं कि मन खिन्न सा हो जाता है. इसीलिए हम आपके लिए ये खास 5 ट्रिक लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप whatsapp का चालाकी से इस्तेमाल कर सकते हैं और इनकी खामियों का शिकार होने से आप बच सकते हैं. इन तरीकों के बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे। उम्मीद है कि ये आपके लिए भी मददगार साबित होंगे।
1.) लास्ट सीन छुपाना
अक्सर कुछ लोग संदेश ऑफलाइन होकर पढ़ते हैं क्योंकि उन्हें 'ब्लू टिक' का डर होता है. इस डर से छुटकारा पाने का एक बेहतरीन तरीका है. एंड्रॉयड यूजर इसके लिए 'Hide status' नाम की एप्लीकेशन प्लेस्टोर से install कर सकते हैं. यह ऐप इंस्टॉल करने के बाद आप जब भी व्हॉट्सएप खोलेंगे, आपका वाईफाई और मोबाइल डाटा कनेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा. आप जैसे ही व्हॉट्सएप से बाहर आएंगे आपका इंटरनेट दोबारा चलने लगेगा.
2.) ग्रुप में कौन कर रहा है इग्नोर
ग्रुप में यह पता नहीं चल पाता कि आपका मैसेज कौन लोग पढ़ चुके हैं और कौन लोग इग्नोर कर रहे हैं. तो इसका सिम्पल सा तरीका व्हॉट्सएप में इनबिल्ट है, पर कम लोग ही इसके बारे में जानते हैं. आप ग्रुप में भेजे गए अपने संदेश को उंगली से प्रेस करके रखें तो वह सलेक्ट हो जाएगा. इसके साथ ही ऊपर की तरफ एक आई बटन (i) दिखाई देगा. इस पर क्लिक कीजिए, आपको पता लग जाएगा कि ग्रुप के कौन से सदस्य आपका संदेश पढ़ चुके हैं और कौन नहीं. इग्नोर करने वालों को पहचानिए और फिर कीजिए टांग खिंचाई. वे भी चौंक जाएंगे.
3. व्हॉट्सएप की तस्वीरें गैलरी में न save हों
Whatsapp पर लोग तमाम तरह की फोटोज भेजते हैं, जिनमें बहुत सारी डिलीट करने लायक होती हैं. कई बार उसमें प्राइवेट तस्वीरें भी होती हैं. अगर आप चाहते हैं कि ऐसी व्यवस्था हो जाये कि whatsapp की तस्वीरें आपके गैलरी के फोल्डर में सेव न हों. तो इसका हल एंड्रॉयड यूजर्स के पास है इसके लिए एक व्हॉट्सएप इमेजेस (WhatsApp’s images) या व्हॉट्सएप वीडियो वाले फोल्डर में एक .nomedia फाइल बनानी होगी. इसके लिए आपको एक फाइल एक्सप्लोरर की जरूरत पड़ेगी, मसलन ES File Explorer. इसके अंदर आप इमेजेस या वीडियो के फोल्डर में जाएं. नीचे बाईं तरफ के new बटन पर क्लिक करें, फाइल सेलेक्ट करें और नई फाइल बनाएं, जिसका नाम रखें, .nomedia. इसके बाद व्हॉट्सएप की तस्वीरें आपकी गैलरी में सेव नहीं होंगी.
4.) नंबर तो बंद है लेकिन व्हॉट्सएप तो ऑन है
आप अपना व्हॉट्सएप नंबर किसी भी वक्त अगर बदलना चाहते हैं. तो इसके लिए आपको व्हॉट्सएप को डिलीट करके फिर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है. व्हॉट्सएप की 'सेटिंग' में जाएं. फिर 'अकाउंट' में और फिर 'चेंज नंबर' में. बस फिर नया नंबर डालकर वेरिफाई करें. याद रखें कि व्हॉट्सएप का नंबर सिर्फ डिस्प्ले का नंबर होता है. बल्कि आप व्हॉट्सएप के लिए एक 'स्विच्ड ऑफ' नंबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस दौर में लड़कियों के लिए यह काम की ट्रिक है. व्हॉट्सएप को आप जिस नंबर से वेरिफाई करें, बाद में उस नंबर को बंद कर दें. एक बार वेरिफिकेशन के बाद व्हॉट्सएप यह नहीं देखता कि नंबर चालू है या नहीं. इसके बाद दूसरे नंबर से अपना नेट चलाएं और व्हॉट्सएप यूज करें. सबको आपका पुराना नंबर ही डिस्प्ले होगा. कोई उस पर कॉल करेगा तो फोन बंद आएगा. यह उनके लिए बेहद उपयोगी है जो वर्चुअल दुनिया के दोस्तों को इतनी जल्दी अपना नंबर नहीं देना चाहतीं/चाहतें, लेकिन व्हॉट्सएप पर बात करने से गुरेज भी नहीं रखते। कोई Unknown person यदि नंबर मांगे तो उसे वो स्विच्ड ऑफ वाला नंबर ही बताएं और कुछ दिनों की व्हॉट्सएप चैट से लिफाफे का मजमून भांप लें

5.) कौन है आपका व्हॉट्सएप फ्रैंड
WhatStat: इस app कि मदद से आप व्हॉट्सएप पर अपनी चैटिंग का पूरा हिसाब-किताब देख सकते हैं. मसलन, यह कि आपके टॉप फ्रेंड्स या टॉप ग्रुप कौन सा है या दिन भर में आप किस वक्त व्हॉट्सएप पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं या आपके कितने फीसदी मैसेज अभी डिलीवर होने से बाकी हैं, वगैरह वगैरह.